Search

 
 
 

धनबाद: मेयर प्रत्याशी इंदु देवी ने अधिवक्ताओं व व्यापारियों से मांगा समर्थन

मेयर प्रत्याशी इंदु देवी ने सोमवार को कोर्ट परिसर पहुंचकर अधिवक्ताओं से मुलाकात की और समर्थन की अपील की. उन्होंने शहर के विकास, स्वच्छता, जलनिकासी व मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने को अपनी प्राथमिकता बताई.
 

Dhanbad : धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर शहर में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. मेयर प्रत्याशी इंदु देवी ने सोमवार को कोर्ट परिसर पहुंचकर अधिवक्ताओं से मुलाकात की और समर्थन की अपील की. उन्होंने शहर के विकास, स्वच्छता, जलनिकासी व मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने को अपनी प्राथमिकता बताई. कहा कि शहर की आधारभूत समस्याओं का स्थायी समाधान उनकी पहली जिम्मेदारी होगी.


अधिवक्ताओं ने भी उनकी बातों को गंभीरता से सुना और शहर से जुड़े विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया.कोर्ट परिसर से निकलने के बाद इंदु देवी धीरेंद्र पुरम स्थित शिव मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. मंदिर परिसर में मौजूद लोगों से संवाद कर उन्होंने चुनाव में सहयोग की अपील की.


इसके बाद उन्होंने रांगाटाड़ बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. यहां दुकानदारों, व्यवसायियों व स्थानीय लोगों से मुलाकात कर नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास का भरोसा दिलाया. कहा कि जनता का आशीर्वाद मिलने पर सड़क, सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट व स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार किया जाएगा. जनसंपर्क अभियान के दौरान समर्थकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही