Search

 
 
 

धनबादः मेयर प्रत्याशी इंदु देवी का वादा- हर वार्ड में बुनियादी सुविधाएं पहली प्राथमिकता

मेयर प्रत्याशी इंदु देवी ने आश्वासन दिया कि हर वार्ड में स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, जर्जर सड़कों, नालियों का निर्माण व मरम्मत कराया जाएगा,सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कर ठोस कचरा प्रबंधन को प्रभावी बनाया जाएगा.
 

Dhanbad : धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी इंदु देवी ने शनिवार को विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की, बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और अपने पक्ष में समर्थन की अपील की.


जनसंपर्क अभियान के क्रम में इंदु देवी शमशेर नगर, मलकेरा (वार्ड संख्या 5), गजली टांड़ (वार्ड संख्या 5), मोदिडीह-2 (वार्ड संख्या 4), पुराना श्याम बाजार (वार्ड संख्या 6), टाटा सिजुआ-6 (वार्ड संख्या 6), जोगता थाना चौक (वार्ड संख्या 7) तथा कंकनी निचला धौड़ा (वार्ड संख्या 8) पहुंचीं. हर क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और पेयजल संकट, जर्जर सड़कें, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट की कमी, कचरा प्रबंधन और स्वास्थ्य सुविधाओं जैसी समस्याओं से अवगत कराया. इंदु देवी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र का समग्र विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी.


 उन्होंने आश्वासन दिया कि हर वार्ड में स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, जर्जर सड़कों, नालियों का निर्माण व मरम्मत कराया जाएगा,सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कर ठोस कचरा प्रबंधन को प्रभावी बनाया जाएगा. स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुदृढ़ का जाएगी. स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त करने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी. उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है. यदि सेवा का अवसर मिला तो हर वार्ड में बिना भेदभाव के विकास कार्य होंगे. नगर निगम को जवाबदेह व पारदर्शी बनाना मेरी प्रतिबद्धता है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही