Search

धनबादः मेयर प्रत्याशी इंदु सिंह ने सुनीं लोगों की समस्याएं, दिया विकास का भरोसा

जनसंपर्क के क्रम में इंदु सिंह ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया. युवाओं और महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना. स्थानीय लोगों ने सड़क, पेयजल, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट और जलजमाव जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी को प्रमुख मुद्दा बताया.
 
Dhanbad : धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद की प्रत्याशी इंदु सिंह ने बुधवार को धनसार विश्वकर्मा प्रोजेक्ट, सिंदरी व बनियाहिर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात कीं और विकास से जुड़ी अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया. अभियान की कमान राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की महामंत्री आसनी सिंह ने संभाली.

 जनसंपर्क के क्रम में इंदु सिंह ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया. युवाओं और महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना. स्थानीय लोगों ने सड़क, पेयजल, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट और जलजमाव जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी को प्रमुख मुद्दा बताया.

इंदु सिंह ने आश्वस्त किया कि जनता का समर्थन मिलने पर इन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा.उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य धनबाद नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और विकासोन्मुख बनाना है. जनता का भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है और उसी विश्वास के साथ मैं चुनाव मैदान में उतरी हूं.अभियान में बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता शामिल रहे.कई स्थानों पर लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें समर्थन का भरोसा दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही