Search

 
 
 

धनबाद मेयर चुनाव: इंदु सिंह ने घर-घर किया संपर्क, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का वादा

मेयर प्रत्याशी इंदु सिंह ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. उन्होंने सोमवार को शहर के विभिन्न वार्डों व मोहल्लों में घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और समर्थन मांगा.
 

Dhanbad : धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी इंदु सिंह ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. उन्होंने सोमवार को शहर के विभिन्न वार्डों व मोहल्लों में घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और समर्थन मांगा. इस दौरान उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला.


इंदु सिंह ने कहा कि उनका चुनाव चिह्न चूड़ी है, जो नारी की शक्ति, सम्मान व सुहाग का प्रतीक है. उन्होंने मतदाताओं से वोट देने की अपील की. कहा कि यदि अवसर मिला, तो नगर निगम में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करने के साथ-साथ शहर के समग्र विकास को प्राथमिकता देंगी. स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करना, पेयजल की समस्या का समाधान, सड़कों की स्थिति सुधारना और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है.


जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं. कई जगहों पर लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया. अभियान में शामिल आसनी सिंह ने कहा कि चूड़ी की खनक से लोगों में उत्साह का नया संचार हो रहा है. उन्होंने दावा किया कि इस बार धनबाद की तस्वीर बदलेगी और विकास की नई शुरुआत होगी.


इंदु सिंह ने झरिया क्षेत्र के बनियाहीर, डीएवी स्कूल, मुनीडीह, खास सिजुआ, तेतुलमारी पीएसबी-2, तेतुलमारी पहाड़ीगोड़ा, अंगारपथरा, लोदना और पांडेयडीह समेत कई इलाकों में जनसंपर्क किया. हर जगह लोगों ने उन्हें समर्थन देने का भरोसा दिलाया.चुनावी सरगर्मी के बीच इंदु सिंह का यह अभियान चुनाव को और रोचक बना रहा है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही