Search

 
 
 

धनबाद मेयर चुनाव: सांसद ढुल्लू महतो प्रचार में कूदे, कहा- जमीन मिले तो 6 महीने में देंगे एयरपोर्ट

सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि मेयर चुनाव में ऐसे कई प्रत्याशी मैदान में हैं जिनका जनता के सुख-दुख या विकास से कोई सरोकार नहीं रहा है. उन्होंने ऐसे प्रत्याशियों की तुलना बरसाती मेढक से करते हुए कहा कि धनबाद की जागरूक जनता ऐसे लोगों के झांसे में आने वाली नहीं है.
 

Dhanbad : धनबाद में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच सांसद ढुल्लू महतो ने विपक्षी उम्मीदवारों पर तीखा हमला बोला है. सांसद ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में हुंकार भरी. जनता से विकास के नाम पर वोट करने की अपील की.


सांसद ने बेबाक अंदाज में कहा कि मेयर चुनाव में ऐसे कई प्रत्याशी मैदान में हैं जिनका जनता के सुख-दुख या विकास से कोई सरोकार नहीं रहा है. उन्होंने ऐसे प्रत्याशियों की तुलना बरसाती मेढक से करते हुए कहा कि धनबाद की जागरूक जनता ऐसे लोगों के झांसे में आने वाली नहीं है, जो सिर्फ चुनाव के समय बिलों से बाहर निकलते हैं .

विकास का रोडमैप और बड़ा संकल्प


सांसद ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए विकास का नया संकल्प लिया. कहा कि अगले तीन वर्षों में धनबाद के सभी अधूरे विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा. उन्होंने क्षेत्र में चल रही बड़ी योजनाओं का भी ब्योरा साझा किया. कहा कि गोविंदपुर में फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हो चुका है और निरसा में भी जल्द काम प्रारंभ होगा, गया पुल के चौड़ीकरण का कार्य युद्धस्तर पर हो रहा है. जल्द ही रेडियो स्टेशन भी शुरू होगा. सांसद ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि सरकार जमीन उपलब्ध करा दे तो 6 महीने के भीतर एयरपोर्ट तैयार हो जाएगा. यदि मैं ऐसा नहीं कर पाया, तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा. जमीन की कमी के कारण ही चिड़ियाघर का मामला भी अटका हुआ है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही