Search

 
 
 

धनबादः मेयर प्रत्याशी इंदु सिंह का जनसंपर्क तेज, कहा- लोगों का मिल रहा आशीर्वाद

मेयर पद की प्रत्याशी इंदु सिंह ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. उन्होंने गुरुवार को शहर के विभिन्न वार्डों व मोहल्लों का दौरा कर मतदाताओं से मुलाकात की और समर्थन मांगा. इंदु सिंह ने करकेंद में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया.
 

Dhanbad : धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद की प्रत्याशी इंदु सिंह ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. उन्होंने गुरुवार को शहर के विभिन्न वार्डों व मोहल्लों का दौरा कर मतदाताओं से मुलाकात की और समर्थन मांगा. इंदु सिंह ने करकेंद में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया. इस दौरान महिलाओं, बुजुर्गों व युवाओं ने उनका स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया. इंदु सिंह ने लोगों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया.


इसके बाद उन्होंने धनबाद के बैंक मोड़ बड़ा गुरुद्वारा क्षेत्र, हीरापुर भिस्तीपाड़ा, एचई स्कूल के आसपास के इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया. यहां भी लोगों ने उन्हें समर्थन देने का आश्वासन दिया. वहीं, वार्ड संख्या 45 के राजबाड़ी रोड में माधुरी जी से शिष्टाचार मुलाकात कर स्थानीय लोगों के साथ बैठक की, जिसमें क्षेत्रीय विकास, सफाई, पेयजल, सड़क और प्रकाश व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई.


इंदु सिंह ने कहा कि उन्हें हर वार्ड से अपार जनसमर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है. जनता बदलाव चाहती है और नगर के समग्र विकास की अपेक्षा रखती है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जीत के बाद नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ किया जाएगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही