Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: अंधविश्वास व कुरीतियों से दूर रहे मायरा मोदक समाज : विदेश कुमार

Maithan : मैथन (Maithan)  एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत में 24 जनवरी मंगलवार को मायरा मोदक समाज कल्याण समिति की बैठक हुई. बैठक में   समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं बार एसोसिएशन धनबाद के पूर्व महासचिव अधिवक्ता विदेश कुमार कुमार ने कहा कि इस समाज से जुड़े लोगों में काफी बदलाव आया है. हालांकि अब भी समाज को पूरे देश में अलग पहचान बनाने के लिये काफी संघर्ष करना होगा. इसके लिये शिक्षा पर जोर देना होगा. साथ ही अंधविश्वास व समाज की कुरीतियों से दूर रहना होगा. किसी भी समाज के उत्थान में बाधक शराब, जुआ, दहेज, बाल विवाह, महिला उत्पीड़न को खत्म करना जरूरी है. आने वाले समय में पूरे राज्य में समाज के बीच जागरुकता फैलाने का काम करेंगे. कुमार ने कहा कि समाज के उत्थान में अहम भूमिका निभाने वाले युवाओं को आगे आना होगा. बैठक से पहले कुमार का फूलमाला से जोरदार स्वागत किया गया. बैठक में राहुल उज्ज्वल, सोमनाथ, शुभम, संतोष, प्रदीप, बादल, बिक्रम, सागर आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही