Search

 
 
 

धनबाद : हर घर तिरंगा अभियान में मायुमं देगा योगदान

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) मारवाड़ी युवा मंच चिरकुंडा शाखा की बैठक अभिषेक गढ़याण के आवासीय कार्यालय में रविवार 7 अगस्त को हुई. बैठक में हर घर तिरंगा अभियान में योगदान देने का निर्णय लिया गया. बैठक में सदस्यों ने कहा कि नंदलाल हाई स्कूल से यूरो किड्स स्कूल तक बच्चों के समूह के साथ रैली का आयोजन किया जाएगा एवं बच्चों में राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा जगाने के लिए उत्साहित किया जाएगा. बैठक में मारवाड़ी युवा मंच के महिला सदस्यों ने भी हिस्सा लिया. बैठक में शाखा के अध्यक्ष प्रणव गढ़याण, मिट्ठू गढ़याण, रोहित खरकिया, तुषार अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, अनुराग गढ़याण,  अग्रवाल, निक्कू शर्मा, प्रिया गढ़याण, सेजल गढ़याण,  विपुल शर्मा, आदर्श गढ़याण, आकाश मौजूद थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही