Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मायुमं का निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर 30 जून से

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : मारवाड़ी युवा मंच धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-pavement-shopkeepers-staged-a-sit-in-expressed-anger-over-the-attitude-of-the-municipal-commissioner/">(Dhanbad)

शाखा का निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर "उड़ान" 30 जून से 3 जुलाई तक लगेगा. शिविर का आयोजन पुरानाबाज़ार स्थित अग्रसेन भवन धर्मशाला में होगा. यह जानकारी मंच के संयोजक अमित अग्रवाल ने 23 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. कहा कि शिविर मे जरूरतमंद लोगों को संस्था की ओर से कृत्रिम अंग जैसे हाथ, पैर, कैलि‍पर्स आदि मुफ्त लगाए जाएंगे.  इसके लिए 30 जून और 1 जुलाई आयोजन स्थल पर पीड़ित व्‍यक्ति के  हाथ-पैर की माप ली जाएगी. 3 जुलाई को कृत्रिम अंग बनवा कर संबंधि‍त व्‍यक्ति को लगाया जाएगा. शिविर में 150 लोगों के अंग प्रत्यारोपण का लक्ष्य रखा गया है. मंच के अध्यक्ष सुभाष लिखमनिया ने कहा कि शिविर के माध्यम से वैसे लोगों के चेहरे खुशी लाने का मौका मिला है,  जो खुद को समाज से अलग महसूस कर रहे हैं. कृत्रिम अंग लगाने को इच्‍छुक लोगों के रजिस्‍ट्रेशन की जिम्‍मेवारी मंच के 2 सदस्यों व शहर की तीन दुकानों कंगन स्टोर, परि‍धान और एक्शन को दी गई है. इच्‍छुक लोग वहां   आवेदन देकर अपना रजिस्‍ट्रेशन करा सकते हैं. इसके लिए अमित अग्रवाल के मोबाइल नंबर 7779990999 और सुनील अग्रवाल के  9431124245 पर संपर्क कर सकते हैं. शिविर को सफल बनाने के लिए संयोजक अमित अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, दीपक साह, हिमांशु अग्रवाल, सचिव सुनील सोनी और कोषाध्यक्ष रोहित सरावगी समेत पूरी कार्यकारिणी पिछले 2 महीने से तैयारी में जुटी है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-seven-percent-more-crude-oil-will-be-exploited-by-new-research-of-iit/">

धनबाद: आईआईटी के नए शोध से सात प्रतिशत ज्यादा क्रूड ऑयल का होगा दोहन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही