Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: मायुमं कोयलांचल व झरिया समृद्धि शाखा ने निकाली साइक्लोथोन रैली

Advertisement
Advertisement

मुख्य अतिथि ने दिखाई हरी झंडी, `फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज` का नारा

Dhanbad : खेल दिवस पर फिट इंडिया मूवमेंट को गति प्रदान करने के लिए पूरे देश में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की लगभग 800 से भी अधिक शाखाओं ने 27 अगस्त को साइक्लोथोन रैली 3.0 का आयोजन किया. इस मुहिम के तहत धनबाद कोयलांचल शाखा और झरिया समृद्धि शाखा के संयुक्त तत्वावधान में मारवाड़ी युवा मंच के `फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज` को धनसार चौक से मुख्य अतिथि झारखंड के प्रांतीय सहायक मंत्री विकास पटवारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो जेपी चौक होते हुए वापस धनसार चौक पहुंचा. मुख्य अतिथि को दोनों शाखा के अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में शामिल लगभग 40 बच्चों में तीन सर्वश्रेष्ठ बच्चों को सम्मानित भी किया गया. साथ ही सभी बच्चों को शाखा की ओर से प्रशस्ति पत्र,जूस व फूड पैकेट दिया गया. साइक्लोथोन को सफल बनाने में संयोजक चांदनी मित्तल, शीतल बिलासिया,अध्यक्ष नीरज अग्रवाल,उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल,कोषाध्यक्ष सुनीता अग्रवाल,ललित अग्रवाल, शेखर मोदी,राहुल मजरिया,विष्णु भीमसरिया और साथ ही साथ झरिया समृद्धि शाखा के सभी सदस्यों का योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही