Dhanbad : विद्यार्थियों को मेडिकल व इंजीनियरिंग की तैयारी कराने वाले धनबाद के विश्वसनीय कोचिंग संस्थान गोल ने वर्ष 2024 में नीट परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए 30 मई को सेमिनार का आयोजन किया. सेमिनार को संबोधित करते हुए गोल संस्थान के संस्थापक व प्रबंध निदेशक विपिन सिंह ने बताया कि विगत 22 वर्षों से गोल के विद्यार्थियों का शानदार परिणाम आता रहा है. उन्होंने विद्यार्थियों को हर विषय पर पकड़ बनाने के तरीके बताए और समर्पण के साथ तैयारी में लग जाने की सीख दी. केंद्र निदेशक संजय आनंद ने बताया कि अब तक संस्थान से 16 हज़ार डॉक्टर निकले हैं, जो देश-दुनिया के लगभग हर मेडिकल कॉलेज में मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि इस वर्ष की नीट परीक्षा में भी गोल संस्थान धनबाद राज्य में एक बार फिर पहले स्थान पर होगा. उन्होंने विद्यार्थियों से पूरी लगन से तैयारी करने, क्लास और टेस्ट मिस नहीं करने, समस्या आने पर बिना हिचक शिक्षकों से पूछने व अनुशासन में रहने की सीख दी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbads-student-kashish-parveen-became-state-topper-in-inter-arts-exam/">धनबाद
की छात्रा कशिश परवीन बनी इंटर आर्ट्स की परीक्षा में स्टेट टॉपर [wpse_comments_template]
धनबाद : सेमिनार में गोल संस्थान के एमडी व निदेशक ने विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन
Leave a Comment