Search

 
 
 

धनबाद : अरोमा ब्लिस के MD ने धनबाद प्रेस क्लब को दी पचास हजार की सहयोग राशि

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) अरोमा ब्लिस के मैनेजिंग डाइरेक्टर जाने माने उद्योगपति राजीव तुलस्यान ने 20 जून सोमवार को धनबाद क्लब में प्रेस क्लब के पदधिकारियों को 50 हज़ार रुपये का चेक दिया. यह राशि पत्रकारों के ग्रुप इंश्योरेंश के लिए सहायता स्वरूप दी गई है. इस अवसर पर राजीव तुलस्यान ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण है. वे हर मौसम में बहुत ही मेहनत से लोगों तक जानकारी पहुंचाते हैं. लोकतंत्र के इस चौथे स्तंभ को अरोमा ब्लिस की ओर से एक छोटा सा योगदान दिया गया है, जिससे पत्रकारों का ग्रुप इंश्योरेंस हो सके. उन्होंने आम लोगों से भी इस काम में सहयोग की अपील की. धनबाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि अरोमा ब्लिस की ओर से 50,000 की सहायता राशि ग्रुप इंश्योरेंस के लिए प्रेस क्लब को दी गई है. पत्रकारों के हित में यह राशि उपयोगी साबित होगी. उन्होंने कहा कि अरोमा ब्लिस के एमडी ने आश्वासन दिया है कि पत्रकारों के हित में आगे भी फंड की जरूरत होगी, तो उसमें सहयोग करेंगे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rpf-did-route-march-in-mahuda-and-khanudih-railway-stations/">धनबाद

: महुदा और खानूडीह रेलवे स्टेशन में आरपीएफ ने किया रूट मार्च [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही