Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: गोविंदपुर प्रखंड में चला मिजिल्स एवं रूबेला टीकाकरण अभियान

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)   मिजिल्स एवं रूबेला वायरस से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए बुधवार 12 अप्रैल सेसे गोविंदपुर प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई. अभियान के तहत 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों का एमआर टीकाकरण किया जाएगा. अभियान की शुरुआत वर्ल्ड क्रेडो स्कूल गोविंदपुर में प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार, विश्व स्वास्थ्य संगठन के अमित कुमार तिवारी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एच रहमान ने की. उमवि बरवापूर्व, नप्रावि रोतरा व कुबड़ीटांड़, एनएन उवि बागसुमा, प्रावि छोटा पिछड़ी व नप्रावि छोटा पिछड़ी, उप्रावि आदिवासी टोला व बरदी उर्दू मवि मटियाला, उउवि बिराजपुर आदि स्कूलों में भी अभियान चलाया गया. अभियान के पहले दिन 3419 बच्चों का लक्ष्य निर्धारित था. बीडीओ व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों व आम लोगों से अभियान को सफल बनाने में योगदान देने की अपील की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही