Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  होली चाइल्ड स्कूल के बच्चों को लगाया गया  खसरा रूबेला का टीका

Gomoh:  रेल नगरी गोमो  के जीतपुर रोड स्थित होली चाइल्ड स्कूल में 12 मई शुक्रवार को सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा की उपस्थिति में बच्चों को  रूबेला और खसरा का टीका लगाया  गया. विद्यालय के लगभग 200 बच्चों का टीकाकरण हो गया. इस मौके पर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यू एच ओ) से जुड़े डॉक्टर अमित कुमार तिवारी ने बताया कि खसरा और रूबेला  जानलेवा वायरस है. इसलिए  सरकार की ओर से वृहद पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया  जा रहा है. सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा ने कहा कि टीकाकरण के बारे में कुछ लोग तरह तरह की भ्रांति  पाले हुए हैं. वैसे समुदाय के लोगों को जागरूक करने  की आवश्यकता है. शिक्षित व जागरूक लोगों को इस काम में मदद करनी चाहिए. एमआर टीकाकरण  का  कोई साइड इफेक्ट नहीं है. उन्होंने अन्य विद्यालय प्रबंधकों से अपील की है कि स्वास्थ्य  कर्मी से संपर्क कर बच्चों का टीकाकरण अवश्य करा लें. स्वास्थ्य कर्मी  वरीय ए एन एम उमा भट्टाचार्य, तेज  लाल, सहिया  पूनम देवी कौशल्या देवी, कुंती देवी ने  टीकाकरण की जिम्मेदारी संभाली. होली चाइल्ड स्कूल  प्रबंधक चिन्मयी चौधरी व प्रिंसिपल डोलन चौधरी भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही