Nirsa: निरसा (Nirsa) आगामी 15 अप्रैल से झारखंड सरकार द्वारा मिजिल्स मामस रुबेला का टीकाकरण शुरू होगा. निरसा स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ करकेट्टा ने 11 मार्च शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि हर सरकारी व प्राइवेट स्कूल में 9 माह से 15 साल तक के बच्चे को मिजिल्स का टीका लगाया जाएगा. हर स्कूल के प्रधानाध्यापक के साथ मीटिंग की गई है. दो हफ्ता स्कूलों में और दो हफ्ता आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण के बाद छूटे बच्चों का एक हफ्ता मॉक प्रोग्राम होगा, जिसमें ऐसे बच्चों का टीकाकरण संभव होगा. उन्होंने कहा कि अगर किसी बच्चे को नियमित टीकाकरण के तहत टीका पड़ चुका है, तो भी उसको टीका लगाना जरूरी है. [wpse_comments_template]
धनबाद: हर निजी व सरकारी स्कूल में 15 अप्रैल से लगेगा मिजिल्स का टीका
Last Updated: Mar 11, 2023 12:00 AM (IST)