Search

 
 
 

धनबाद : कलियासोल में पुल निर्माण के लिए जमीन की मापी,ग्रामीणों में खुशी

 
Nirsa : कलियासोल प्रखंड कुलबोना,आंकबेड़िया व डुमरिया को जोड़ने वाले डुमरिया जोरिया पर बरसात से पहले निर्माण की की प्रक्रिया शुरू हो गई है. पुल निर्माण के लिए विभाग के अभियंता ने 2 जून को अपनी टीम के साथ जमीन की मापी के लिए जायजा लिया. जमीन मापी करने आए विशेष प्रमंडल के कनीय अभियंता बबलू दास ने बताया कि जल्द ही पुल का निर्माण शुरू होगा. भाजपा एसटी मोर्चा के उत्तम दास ने बताया कि विधायक अपर्णा सेनगुप्ता को आवेदन देकर पुल बनाने की मांग की गई थी. अब वह पूरी होती दिख रही है. भाजपा नेता ने कहा कि डुमरिया आंखबेड़िया (कुलबोना) को जोड़ने वाली पुलिया बरसात में डूब जाती है. अब यहां पुल बन जाने से लोगों को खासकर बरसात में आवागमन मे सुविधा होगी. पुल निर्माण के लिए  जमीन की मापी होने से ग्रामीणों में खुशी देखी गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही