Search

 
 
 

धनबाद : मैथन में मंदिर का गुंबद निर्माण के दौरान करंट से मिस्त्री की मौत

 
Maithon : मैथन के संजय चौक के समीप हनुमान मंदिर का गुंबद निर्माण के दौरान सोमवार की सुबह बिजली का करंट लगने से मुख्य मिस्त्री ज्ञानेश्वर (40 वर्ष) की मौत हो गई. मंदिर कमेटी के लोग उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मैथन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेज दिया. बताया गया कि मंदिर में गुंबद निर्माण के लिए मिस्त्री ज्ञानेश्वर महाराष्ट्र से अपनी टीम के साथ मैथन आया था. सुबह में मजदूरों गुंबद पर पानी का छिड़काव किया. इसके बाद मुख्य मिस्त्री ज्ञानेश्वर ने बांधने के लिए एक बांस को जैसे ही उठाया, वह ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार से सट गया. बांस कच्चा था और छत पर पानी था, जिससे वह करंट की चपेट आ गया. यह भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-7000-sisters-tied-rakhi-to-bjp-leader-ramashish-yadav-on-rakshabandhan/">पलामू

: रक्षाबंधन पर भाजपा नेता रामाशीष यादव को 7000 बहनों ने बांधी राखी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही