Search

 
 
 

धनबाद : जामाडोबा में मेकेनिकल डिप्लोमा के छात्र की संदिग्ध स्थिति में मौत

 

टाटा स्टील कर्मी का पुत्र था अविनाश, झाड़ियों में बेहोश पड़ा मिला

Jorapokhar : जोड़ापोखर थाना क्षेत्र की जामाडोबा को-ऑपरेटिव कॉलोनी निवासी टाटा स्टील कर्मी अभिजीत सिन्हा के पुत्र अविनाश सिन्हा (27 बर्ष) की रहस्यमय स्थिति में मैत हो गई. अविनाश मेकेनिकल डिप्लोमा का छात्र था. पुलिस ने गुरुवार को शव पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. मृतक के पिता अभिजीत सिन्हा का कहना है कि बुधवार की शाम अविनाश घर से जामाडोबा बाजार बेल्ट खरीदने के लिए गया था. टाटा डीएवी स्कूल के पीछे वह झाड़ियों में बेहोश पड़ा था. बाइक पर सवार दो युवकों ने उसे घर पहुचाया. परिजन उसे तत्काल जामाडोबा अस्पताल ले गए, जहां चिकिसको ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की सूना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पिता ने पुलिस को बताया कि अविनाश को नशे की लत थी.  लेकिन वह झाड़ियों में कैसे पहुंचा, यह जांच का विषय है. जोड़ापोखर थाना प्रभारी विनोद उरांव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-complete-preparation-to-deal-with-unexpected-incidents-during-durga-puja/">धनबाद

: दुर्गा पूजा में आकस्मिक घटनाओं से निबटने की मुकम्मल तैयारी 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही