Search

 
 
 

धनबाद : मेडिकल सेल्स रिप्रजेंटेटिव ने छटनी के विरोध में किया प्रदर्शन

 

बड़े पैमाने पर नौकरियां छीने जाने पर दवा कंपनियों को दी चेतावनी

Dhanbad : बिहार झारखंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन धनबाद इकाई ने छटनी के विरोध में 19 जुलाई को रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन किया. विभिन्न दवा कंपनियों के मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव प्रदर्शन में शामिल हुए व कंपनियों के खिलाफ नारेबाजी की. संगठन के अध्यक्ष असीम हलधर ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से दवा कंपनियां गैरकानूनी तरीके से मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव को हतोत्साहित कर रही हैं. उनकी छंटनी की जा रही है या फिर दूसरे राज्यों में तबादला किया जा रहा है. बड़े पैमाने पर उनकी नौकरियां छीनी जा रही है. मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव भुखमरी के शिकार हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि संगठन की तरफ से कई बार दवा कंपनी के मैनेजमेंट से बातचीत की गई और समस्या के समाधान का प्रयास किया गया. परंतु कंपनियां दमनकारी नीति पर अड़ी हुई हैं. प्रबंधन मजदूर नेताओं से बात करना नहीं चाहता है.. अगर इस बेइंतहा जुल्म को नहीं रोका गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही