Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: एसएनएमएमसीएच में कर्मियों की हड़ताल से चरमराई चिकित्सा सेवा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) एसएनएमसीएच में 120 ठेका कर्मियों की छंटनी के आदेश के बाद शुक्रवार 19 मई को फ्रंटलाइन एजेंसी के सभी 428 कर्मी हड़ताल पर चले गए. इस हड़ताल के कारण अस्पताल की पहले से ही लुंज पुंज चिकित्सा सेवा पूरी तरह चरमरा गई है. कर्मियों की हड़ताल के पहले ही दिन अस्पताल के कई विभाग पूरी तरह ठप पड़ गए हैं. ओपीडी व इमर्जेंसी में मरीजों की भारी भीड़ लगी रही. नर्सो की कमी के कारण अस्पताल के इमर्जेंसी में सीनियर डॉक्टर भी परेशान रहे. इधर वार्ड बॉय ना होने से कई परिजन मरीज को खुद एम्बुलेंस से स्ट्रेचर पर उठाते दिखे. मैन पावर की कमी के कारण डॉक्ट भी मरीजों का इलाज समय पर नहीं कर पा रहे हैं.

               इन विभागों पर पड़ा गहरा असर

[caption id="attachment_642225" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/parijan-300x169.jpeg"

alt="" width="300" height="169" /> परिजन अपने मरीज को एम्बुलेंस से स्ट्रेचर पर लिटाते हुए[/caption] हड़ताल के कारण ओपीडी स्थित रजिस्ट्रेशन काउंट, आयुष्मान केंद्र, ऑपरेशन थियेटर, ईसीजी, एक्सर-रे, प्लास्टर, ड्रेसिंग, लॉन्ड्री, साफ सफाई सहित कई विभागों में अफरा तफरी मची रही. रजिस्ट्रेशन काउंटर पूरी तरह ठप रहा. काउंटर पर कोई कर्मी भी नहीं दिखा. रजिस्ट्रेशन के लिए मरीज  दिन भर इंतजार करते रहे. पैर की समस्या लेकर अस्पताल पहुंची बिमला देवी ने बताया कि वह अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सुबह से ही  काउंटर के सामने बैठी है. लेकिन यहां कोई है ही नहीं. कर्मी न होने के कारण रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका.

  एक्स-रे नहीं करना है तो पैसा वापस करो : लक्ष्मी देवी

[caption id="attachment_642219" align="aligncenter" width="251"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/x-ray-251x300.jpeg"

alt="" width="251" height="300" /> एक्स रे के लिए इंतजार करती लक्ष्मी देवी[/caption] एक्स-रे विभाग के बाहर भी मरीजों की लंबी लाइन लगी रही. बलियापुर की लक्ष्मी देवी कई घंटे एक्सरे की लाइन में खड़ी रही. उनका कहना है कि सुबह जल्दी आ गई. उस समय कुछ कर्मी काउंटर पर मौजूद थे. उन्होंने रसीद भी कटवा ली. पैसे भी दे दिए. एक्स-रे कराने की बारी आई जो अचानक सारे कर्मी गायब हो गए. लक्ष्मी देवी का कहना है कि अगर एक्स-रे नहीं करते हैं तो हमारा पैसा वापस कर दें. किसी निजी केंद्र में एक्सरे करा लेंगे.

                  इमर्जेंसी में भी लंबा इंतजार

  [caption id="attachment_642221" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/regitration-300x169.jpeg"

alt="" width="300" height="169" /> रजिस्ट्रेशन काउंटर पड़ा ठप, इंतजार करते रहे मरीज[/caption] पिता के इलाज के लिए कोडरमा से आए शशि भूषण पांडे ने बताया कि जब वह अस्पताल पहुंचे तो एक भी कर्मी मौजूद नहीं दिखा. इमरजेंसी में पड़े स्ट्रेचर पर पिता को खुद लिटा कर भीतर लाया. लेकिन यहां नर्स और कर्मियों की कमी के कारण लगभग 4 घंटे से ज्याद बीत जाने के बावजूद पिता का इलाज नहीं हो सका है.

  आदेश वापस होने तक चलेगी हड़ताल : मनोज पाठक

अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल कर्मचारी मनोज पाठक कहते हैं कि सरकार हमें छलने का काम कर रही है. अधर में लाकर छोड़ रही है. उम्र की सीमा भी समाप्त हो चुकी है. ऐसे में हम जाएं तो जाएं कहां. यह आर पार की लड़ाई है. सरकार जब तक इस आदेश को निरस्त नहीं करती है, हड़ताल चलता रहेगा.

  मामला सरकार का है: अधीक्षक

इस मामले में अस्पताल के अधीक्षक अरुण कुमार बरनवाल का कहना है कि कर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद अस्पताल के डॉक्टरों तथा अस्थाई कर्मियों पर दबाव काफी बढ़ गया है. मामला सरकार का है तो मैं कोई भी फैसला नहीं ले सकता. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही