Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : हड़ताल समाप्त होने के बाद सुधरी एसएनएमएमसीएच में चिकित्सा सेवा

Dhanbad : शहीद निर्मल महतो मेमोरियल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में चिकित्सा व्यवस्था सातवें दिन पटरी पर लौट आई. 25 मई को 97 आउटसोर्स कर्मियों के साथ अस्पताल के सभी 425 कर्मचारी काम पर वापस लौट गए. बता दें कि एक दिन पूर्व ही पुनर्बहाली का आश्वासन मिलने के बाद कर्मियों का हड़ताल समाप्त कर दी थी. हड़ताल समाप्त होने का सीधा असर ओपीडी और इमरजेंसी सेवा पर दिखा. ओपीडी में आम दिनों की तरह काउंटर खुले. अस्पताल एवं आउटसोर्सिंग कर्मियों ने ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक की सभी सेवाएं संभाल ली. ओपीडी में सामान्य दिनों की तरह 1200 से 1300 के बीच मरीज पहुंचे. इमरजेंसी में भी अस्पताल कर्मियों ने मरहम पट्टी, ड्रेसिंग, प्लास्टर जैसी सेवाएं शुरू कर दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही