Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : अपने नेता की गिरफ्तारी के बाद उग्र हुए मेडिकल छात्र छात्राएं, किया हंगामा

 Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित असर्फी हॉस्पिटल में नर्सिंग और पारा मेडिकल के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने 15 अप्रैल की दोपहर जमकर हंगामा किया. छात्र-छात्राओं ने बताया कि उनके हक के लिए आवाज उठाने वाले प्रणव कुमार को पुलिस अस्पताल परिसर में घुसकर पकड़ ले गई, जो पूरी तरह गलत है. छात्रों की माने तो असर्फी अस्पताल प्रबंधन को उचित मान्यता नहीं मिली है. छात्रों को गुमराह किया जा रहा था, जब हकीकत सामने आई तो पिछले दिनों अस्पताल परिसर में ही लगभग 500 छात्र छात्राओं ने जमकर हंगामा किया था. तब से छात्र अस्पताल प्रबंधन से कागजात और पैसे लौटाने की मांग पर अड़े हुए थे. इसके बाद पुलिस उनके सीनियर को शनिवार की दोपहर अस्पताल परिसर में घुस कर उठा ले गयी. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद छात्र उग्र हो गए और सड़क पर उतर कर हंगामा करने लगे. छात्रों ने बताया कि उनके सीनियर प्रणव कुमार को पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन के इशारे पर हिरासत में ले रखा है. उन्हें जल्द से जल्द हॉस्टल वापस पहुंचाया जाए.  अगर उनकी मांगें नहीं सुनी जाएगी तो   किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेवारी अस्पताल प्रबंधन की होगी. हंगामे के बाद तमाम छात्र छात्राएं धनबाद थाना पहुंच गए. थाना अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया और दोनों पक्षों के बीच अगले सप्ताह तक वार्ता कराने का भरोसा दिलाया. श्री गुप्ता ने कहा कि दोनों पक्षो के बीच वार्ता के बाद समस्या का समाधान निकाला जा सकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही