Search

 
 
 

धनबाद : मेडिकल छात्रों-डॉक्टरों ने रैली निकाल लोगों को तंबाकू से दूर रहने को किया जागरूक

 
Dhanbad : विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर 31 मई को धनबाद (Dhanbad) के एसएनएमएमसीएच से रैली निकाली गई, जो अस्पताल परिसर से जगजीवन नगर होते हुए वापस अस्पताल पहुंची. रैली में मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं व डॉक्टर शामिल थे. इस दौरान सड़क पर आने-जाने वाले लोगों को रोककर तंबाकू का सेवन नहीं करने की अपील की गई. इसके बाद एसएनएमएमसीएच मेडिकल कॉलेज के सभागार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में डॉक्टरों ने मेडिकल स्टूडेंट्स को तंबाकू के सेवन से स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान के प्रति सचेत किया. उन्हें तंबाकू जनित कैंसर को हराकर साधारण जीवन यापन कर रहे लोगों से परिचय कराया गया. एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक डॉ. एके बर्णवाल ने कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के खतरनाक साबित हो रहा है. कार्यक्रम में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को हराने वाले राजू कुमार सिंह, संतोष मंडल आदि को सम्मानित किया गया. मौके पर डॉ. रवि रंजन झा, डॉ. आरके राणा, डॉ. विभूति नाथ, डॉ. यूके ओझा, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. संदीप कुमार वर्मा आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-mercury-at-41-between-sun-and-shade-people-were-troubled-by-humidity-and-heat/">

धनबाद : धूप-छांव के बीच पारा 41 पर, उमस-गर्मी से परेशान रहे लोग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही