Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: मेडिकल छात्र-छात्राओं ने यूथ-फेस्ट के तहत लगाई दौड़

Advertisement
Advertisement

एड्स के प्रति लोगों को किया गया जागरूक, विधायक ने की हौसला आफजाई

Dhanbad: शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में मंगलवार 26 सितंबर को यूथ-फेस्ट कार्यक्रम के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने एसएनएमएमसीएच परिसर से दौड़ लगाई और सरायढेला थाना होते हुए वापस अस्पताल परिसर पहुंचे. झारखंड स्टेट एड्स कंट्रोल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक राज सिन्हा भी पहुंचे व छात्र-छात्राओं की हौसला आफजाई की. उन्होंने कहा कि एड्स से बचाव व जागरुकता समाज के लिए जरूरी है. जागरुकता ही एड्स से बचाव का उपाय है. मौके पर डॉ ऋषभ कुमार राणा ने बताया कि नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन द्वारा लोगों में एड्स के प्रति जागरुकता व सतर्कता बढ़ाने के उद्देश्य से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. कोरोना महामारी में ऐसा आयोजन बंद कर दिया गया था. इस वर्ष  मैराथन दौड़, क्विज कंपीटीशन, नुक्कड़ नाटक, डिबेट जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. विजेता प्रतिभागी को नगद पुरस्कार दिया जाएगा. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य लोगों को सात्वना पुरस्कार दिया जाएगा. इस मौके पर प्राचार्य डॉ ज्योति रंजन प्रसाद, डॉ नीतू श्रीवास्तव, डॉ ऋषभ कुमार राणा, डॉ शिव कुमार तिवारी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही