Search

धनबाद : एसएनएमएमसीएच में आउटसोर्स कर्मियों की हड़ताल से चिकित्सा व्यवस्था ध्वस्त

Dhanbad : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-renovation-of-old-well-started-in-water-crisis-affected-jogta/">

(Dhanbad) के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएनएमएमसीएच में आउटसोर्स कर्मियों की हड़ताल 21 मई को तीसरे दिन भी जारी रही. हड़ताल से अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है. सफाई से लेकर अन्य सारे कार्य पूरी तरह ठप हैं. ओपीडी, पैथलॉजी, एक्सरे समेत इमरजेंसी में भी अफरा-तफरी का माहौल रहा. कर्मियों के कमी के चलते सीनियर डॉक्टर भी अस्पताल में नजर नहीं आए. वार्ड में भर्ती मरीज मरीजो का इलाज कुछ जूनियर डॉक्टर और स्थाई कर्मियों के भरोसे चल रहा है. इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या भी काफी घट गई है. हमेशा भरा रहनेवाले अस्पताल में रविवार को सन्नाटा रहा. ज्ञात हो कि सरकार द्वारा 120 ठेका कर्मियों की छंटने के विरोध में अस्पताल में कार्यरत सभी 428 आउटसोर्स कर्मचारी शुक्रवार से हड़ताल पर हैं. कमर का इलाज कराने रविवार को अस्पताल पहुंची झरिया के फूस बंगला की उषा देवी ने बताया कि कर्मियों की हड़ताल की जानकारी नहीं थी. वरना इस भीषण गर्मी में यहां नहीं आती. वहीं, गिरहिडीह से आई शकुंतला देवी रजिस्ट्रेशन कराने को लेकर सुबह से ही अस्पताल में भटकती रही. लेकिन सभी काउंटर बंद थे, इधर, अस्पताल परिसर में हड़ताली कर्मियों का धरना जारी है. हड़ताल में शामिल कर्मचारी अमित कुमार ने कहा कि जब तक सरकार छंटनी का फैसला वापस नहीं लेती है, हड़ताल जारी रहेगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-without-sanskar-human-life-is-like-that-of-an-animal-brajesh-ji-maharaj/">धनबाद

: संस्कार के बिना मनुष्य का जीवन पशु के समान- ब्रजेश जी महराज अस्पताल परिसर में धरना पर बैठे हड़ताली कर्मचारी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp