Search

 
 
 

धनबाद : गोपीनाथपुर में मिलन समारोह, 200 लोगों ने मासस का दामन थामा

 
Nirsa : मार्क्सवादी समन्वय समिति (मासस) पिछले करीब 50  वर्षों से निरसा में दलित, पीड़ित व शोषित आदिवासी और गरीबों की लड़ाई लड़ रही है. मासस केवल पार्टी नहीं एक परिवार है, जो निरसा की जनता के सुख-दुख का साथी है. उक्त बातें पूर्व विधायक व मासस के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अरूप चटर्जी ने मुगमा के गोपीनाथपुर बस्ती में पार्टी द्वारा आयोजित मिलन समारोह में कहीं. समारोह में जेएमएम व दूसरी पार्टी छोड़कर आए करीब 200 लोगों ने मासम का दामन थामा. इनका नेतृत्व देवा मरांडी ने किया. श्री चटर्जी ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है. बड़े पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी कंपनियों का निजीकरण किया जा रहा है.

झारखंड सरकार उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी : पूर्व विधायक

श्री चटर्जी ने झारखंड की हेमंत सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि लोगों को उम्मीद थी कि बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा और गांवों का विकास होगा, लेकिन यह सरकार भी लोगों की आशाओं पर खरा नहीं उतरी. मासस के पूर्व जिलाध्यक्ष आगम राम ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है जो उन्हीं के हितों के लिए काम कर रही है.  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिप सदस्य बादलचंद बाउरी ने कहा कि गोपीनाथपुर गांव पहले से ही लाल झंडा के नेतृत्व में एकजुट था. आज पुनः सभी लोग अपने घर वापस आ गए. मासस में शामिल होने वाले लोगों का पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया. गोपाल दास, अमित मुखर्जी, दशरथ धीवर, मधु दास, राजू राय, रामजी यादव, रोशन मिश्रा, दिनेश हाड़ी, पप्पू रहमान के अलावा पार्टी में शामिल होने वालों में देवा मरांडी, रविलाल किस्कु, रामलाल मरांडी, मोतीलाल मरांडी, बाबूलाल हेंब्रम, कुंवर मरांडी, सुनील मरांडी, केलेश्वर मुर्मू, शनि सोरेन, सुरू मरांडी, अनिल टुडू, विश्वनाथ मुर्मू, मनोज मुर्मू, बिट्टू किस्कू, सुशील मुर्मू, साजन हेम्ब्रम, सूरज मरांडी, आकाश मुर्मू, लखिंदर मरांडी, चंदन मुर्मू, फूलचंद मुर्मू, सुखदेव श्रवण, सुखदेव सोरेन, संजय मुर्मू, आनंदो बाउरी, रविलाल हेंब्रम, लखी राम हेंब्रम आदि शामिल है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-758-crore-scheme-is-gathering-dust-in-municipal-corporation/">धनबाद

: नगर निगम में धूल फांक रही 758 करोड़ की योजना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही