Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: मध्यस्थता के जरिये दूसरे दिन भी हुआ मन का मिलन

Dhanbad: जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार धनबाद राम शर्मा के निर्देश पर सिविल कोर्ट धनबाद में दो सप्ताह तक चलने वाले मन का मिलन पखवाड़ा के दूसरे दिन 42 लोगों को मध्यस्थता और उससे होने वाले लाभ की जानकारी दी गई. एस आई सौरव चौबे एवं सहायक लीगल डिफेंस काउंसिल कन्हैयालाल ठाकुर ने कई कानूनों से भी अवगत कराया. अवर न्यायाधीश सह सचिव डालसा निताशा बारला ने कहा कि मन का मिलन पखवाड़ा की शुरुआत झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर हुई है, जो 14 जून तक चलेगा. पखवाड़ा के दूसरे दिन आज लोगों को डिजिटल उपकरणों के माध्यम से भी कानूनों को जानकारी दी गई.  कई पक्षकारों के बीच विवादों को सुलझाने के लिए मध्यस्थता भी की गई. उन्होंने कहा कि पक्षकारों के बीच आपसी संबंध मैत्रीपूर्ण रहे, इसी लक्ष्य की पूर्ति के लिए मन का मिलन पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है. सभी प्रखंडों में विधिक सहायता केंद्रों पर पैरा वैधानिक स्वयंसेवकों द्वारा जागरूकता शिविर के जरिये ग्रामीण इलाकों में जागरुकता फैलाई जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही