Search

 
 
 

धनबाद : नवगठित पुराना बाज़ार चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की बैठक संपन्न, 42 सदस्यों को सौंपी गई जिम्मेदारी

 
15 अगस्त के बाद बॉयलॉज व निमयावली का किया जाएगा निर्माण, जोड़े जाएंगे नए सदस्य
Dhanbad : पुराना बाज़ार के पंचायती धर्मशाला में रविवार 23 जुलाई को नवगठित चैंबर ऑफ़ कॉमर्स पुराना बाज़ार की संचालन समिति की बैठक की गई. जिसमे संचालन समिति के 42 सदस्यों को विभागों में प्रभार की जिम्मेदारी सौंप कर सम्मानित किया गया. संचलान समिति के सदस्य राजेश गुप्ता ने बताया कि स्वतंत्रा दिवस के बाद चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के बॉयलॉज व निमयावली का निर्माण कर लिया जाएगा. साथ ही सोसाइटी एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत करवाने का काम पूरा किया जाएगा. उन्होंने बताया कि वर्तमान में चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की सदस्य संख्या लगभग सात सौ है. जल्द ही चैंबर आपके द्वार अभियान के तहत नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा. संचालन समिति के सदस्य प्रदीप नारनोली ने कहा कि बैठक में पिछले दिनों फेडरेशन ऑफ़ धनबाद जिला चैंबर की बैठक में पुराने व नए संगठन को लेकर दिये गये सुझावों का जवाब जिला चैंबर को भेजने का निर्णय लिया गया. बैठक में राजेश गुप्ता, सोहराब खान, प्रदीप नारनोली, पवन सोनी, प्रदीप अग्रवाल, विजय सैनी, इमरान अली, राज कुमार गुप्ता, संजय पांडेय, नवनीत रिटोलिया, कुणाल कुमार, सलाउद्दीन महाजन, इंदरजीत सिंह, अमरजीत सिंह, नितिन अग्रवाल, जय प्रकाश केजरीवाल व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-sahodaya-organized-training-workshop-for-higher-secondary-teachers/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : उच्च माध्यमिक शिक्षकों के लिए सहोदया ने किया प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही