Search

 
 
 

धनबाद : रेलवे  सामुदायिक भवन गोमो में  मेगा हेल्थ कैंप 2 मार्च को

 
Gomoh : गोमो के रेलवे  सामुदायिक भवन में  नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन 2 मार्च को होगा. सुबह 10 बजे से लगने वाले कैंप में ब्लड, शुगर, बीपी, ईसीजी, बीएमडी सहित विभिन्न तरह की बीमारियों की नि:शुल्क जांच की जाएगी. शिविर में आने वाले लोगों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे. उन्हें जरूरी दवाएं भी मुफ्त दी जाएंगी. यह जानकारी आयोजन समिति के सदस्य अनिल वर्णवाल ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि मेगा कैंप में छोटी से लेकर बड़ी बीमारियों की जांच व इलाज नि:शुल्क की जाएगी. मौके पर पूर्व रेलवे के यार्ड मास्टर बीसी  मंडल, पूर्व मुखिया रवि सिंह आदि उपस्तिथ थे. यह भी पढ़ें : JMM">https://lagatar.in/jmms-central-executive-member-hemlal-murmu-warmly-welcomed-in-pakur/">JMM

के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य हेमलाल मुर्मू का पाकुड़ में जोरदार स्वागत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही