Search

 
 
 

धनबाद : पाटलिपुत्र मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में लगा मेगा हेल्थ चेक अप कैंप

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिले के जोड़ा फाटक रोड स्थित पाटलिपुत्र मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में रविवार 25 सितंबर को मेगा हेल्थ चेक अप कैंप लगाया गया. शिविर ईस्ट सेंट्रल रेलवे वीमेंस वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन धनबाद की अध्यक्ष पूजा बंसल और कविता कुमार सचिव एवं उनकी टीम के निर्देश पर लगाया गया. शिविर में कुल 123 मरीजों की ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, केलोस्ट्रोल, थाइराइड आदि की जांच की  गई. कुछ गंभीर मरीजों को भी देखा गया एवं उन्हें रेलवे अस्पताल से रेफर करा कर इलाज कराने कहा गया. सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर में जनरल मेडिसिन विभाग के 40, जनरल सर्जरी विभाग के 12, स्त्री एवं प्रसव रोग विभाग के 10, हड्डी एवं नस रोग के 24, मस्तिष्क रोग विभाग के 5, ईएनटी विभाग के 9, डेंटल विभाग के 15, फिजियोथैरेपी के 3 और डायटीशियन के 5 मरीजों को देखा गया. 70 लोगों की नि:शुल्क रक्त जांच की गई. इससे पहले शिविर का उद्घाटन पूजा बंसल, उनकी टीम एवं पाटलिपुत्र अस्पताल के डा विदिशा ड्रोलिया, डा साधना वर्मा, डा सतीश चंद्र, डा निखिल ड्रोलिया एवं डा निर्मल ड्रोलिया ने दीप जला कर किया. स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में रेलवे की तरफ से शफी खान का भी योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही