Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सभी प्रखंड मुख्यालयों में 23 जून को लगेगा मेगा केसीसी कैंप

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-ddc-and-other-officials-practiced-yoga-at-golf-ground/">(Dhanbad)

जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों व बैंकों के सुदूरवर्ती ब्रांचों में 23 जून को मेगा केसीसी कैंप लगेगा. इसमें बिरसा किसानों व पीएम किसान योजना के छूटे लाभुकों का केसीसी बनाया जाएगा. सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाले कैंप में किसान केसीसी के लिए आवेदन दे सकते हैं. अवेदनों की जांच कर यदि कहीं कोई त्रुटि है, तो मौके पर ही सुधार किया जाएगा. आवेदन मिलने के बाद एक पखवाड़े के अंदर संबंधित बैंक किसानों को केसीसी बना कर दे देंगे. केसीसी कैंप में किसान भरे हुए आवेदन फॉर्म के साथ आधार कार्ड व वोटर आईडी कार्ड की फोटो कॉपी, बैंक खाता का विवरण (पासबुक की फोटो कापी), पैन कार्ड (यदि उपलब्ध है), मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज की दो फोटो,  मुखिया से सत्यापित जमीन की रसीद व वंशावली, जिस जमीन पर खेती की जाती है उसका रकबा स्वघोषणा पत्र देना होगा. स्वघोषणा पत्र जनसेवक, मुखिया, राजस्व कर्मचारी या ग्राम प्रधान द्वारा सत्यापित होना चाहिए. यह जानकारी उपायुक्‍त कार्यालय से दी गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद-रांची">https://lagatar.in/13-trains-started-operating-including-dhanbad-ranchi-intercity-express-alleppey/">धनबाद-रांची

इंटरसिटी एक्सप्रेस, एलेप्पी सहित 13 ट्रेनों का परिचालन शुरू [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही