Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बरटांड़ नियोजनालय में मेगा प्लेसमेंट ड्राइव 8 जुलाई को, 2 हजार पदों पर होगी बहाली

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत बरटांड़ स्थित नियोजनालय में 8 जुलाई को मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा. इसमें कौशल प्रशिक्षण, आईटीआई, पोलीटेक्निक, मैट्रिक, इंटर व स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाले प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे.  इसकी जानकारी गुरुवार 6 जुलाई को जिला कौशल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सांसद पशुपतिनाथ सिंह एवं गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी शामिल होंगे. मेला में स्थानीय एवं बाहर की लगभग 28 कंपनियां भाग लेंगी. सभी श्रेणी के लगभग 2000 रिक्त पदों पर बेरोजगार युवक/युवतियों को 10,000 रुपए से 20,000 रुपए तक के मासिक वेतन पर रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने सभी युवक, युवतियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है. यह भी पढ़ें: धनबाद-नई">https://lagatar.in/purana-bazar-chamber-submits-memorandum-to-mp-regarding-demand-for-dhanbad-new-delhi-train/#popup-maker">धनबाद-नई

दिल्ली ट्रेन की मांग को लेकर पुराना बाज़ार चैंबर ने सांसद को सौंपा ज्ञापन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही