Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : राजगंज आर बी बी हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता

Advertisement
Advertisement
Rajganj - राजगंज आर बी बी हाई स्कूल हीरक जयंती पर प्रतियोगिता में आस पास के पंद्रह स्कूल, कालेज की छात्राओं ने हिस्सा लिया, जिसमें आदर्श मध्य विद्यालय, बड्स गार्डन, शंकर दयाल उच्च विद्यालय रोआम,कन्या उच्च विद्यालय मैराकुल्ही, बनस्थली विद्यापीठ धावाचिता,अपग्रेड हाई स्कूल कोटालअड्डा, कतरास कोलेज, राजगंज डिग्री कोलेज, हाई स्कूल बिराजपुर, बिरसा मुंडा सालदाहा, दलूडीह मध्य विद्यालय, दलदली एवं धावाचिता मध्य विद्यालय शामिल हैं. प्रतियोगिता में कुल चार सौ छात्राओं ने हिस्सा लिया. प्रतिभागियों ने आकर्षक मेहंदी कला का प्रदर्शन किया. प्रथम चक्र में डेढ़ सौ छात्राओं को अगले चक्र के लिए चयनित किया गया. उद्घाटन पूर्ववर्ती छात्रा और वर्तमान में शिक्षिका निशिकांता टुडू, कंचन महतो, सुनीता चौरसिया एवं थाना प्रभारी संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से किया। आगंतुक अतिथियों को तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया। राजगंज थाना प्रभारी ने कहा कि कला प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में कौशल का विकास होता है. अपील की गई कि बेटियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद, संस्कृति एवं कला के प्रति जागरूक करें. कार्यक्रम का संचालन प्रमोद चौरसिया ने किया. मौके पर कार्यक्रम प्रमुख राजीव रंजन रवानी (राजू), गिरधारी महतो, धनंजय महतो, महेश चौधरी, हृदेश मुंशी, नीलकंठ रवानी, संदीप अग्रवाल, महेंद्र महतो, एसआई सुरेश कुमार, सुबोध चौरसिया, शुभंकर राय, अजय माहुरी, अघनु रवानी, देवेश त्रिवेदी, श्रवण कुमार, सुनीता कुमारी, कंचन महतो, संजय तिवारी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-war-of-supremacy-erupted-in-illegal-coal-business/">धनबाद

: अवैध कोयला कारोबार में भी छिड़ी वर्चस्व की जंग [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही