Search

धनबाद: मेजिया बना डीवीसी ऑल वैली क्रिकेट प्रतियोगिता का चैंपियन

Maithan : डीवीसी ऑल वैली क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब 1 मार्च को मेजिया थर्मल ने मैथन को हरा कर अपने नाम कर लिया.फाइनल मुकाबला ड्रा होने के बाद विजेता का फैसला सुपर ओवर के माध्यम से किया गया. अब विजेता मेजिया की टीम पावर ग्रिड में खेलने के लिए अगले दौर में जाएगी. मेजिया के प्रताप कुमार साहू को मैन ऑफ द मैच, सरफराज शेख को बेस्ट बॉलर एवं मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला. वहीं बाबर हयात को बेस्ट बल्लेबाज का खिताब दिया गया. विजयी टीम को मैथन परियोजना प्रमुख अंजनी कुमार दूबे ने ट्रॉफी प्रदान किया. मौके पर डीवीसी के उप महाप्रबंधक अनुप पुरकायस्थ सहित अन्य पदाधिकारी व टीम मैनेजर मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp