Search

 
 
 

धनबाद : मायुमं उपाध्यक्ष मनीष शर्मा को पीएचडी की डिग्री मिलने पर सदस्यों ने किया सम्मानित

 
Jharia : मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा के उपाध्यक्ष मनीष शर्मा को पीएचडी की उपाधि मिलने पर समिति की ओर से 2 जुलाई को सम्मानित किया गया. मनीष शर्मा वर्तमान में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के शिक्षा, राष्ट्रीय विकास एवं एकता कमेटी के प्रांतीय संयोजक हैं. सदस्यों ने बताया कि मनीष शर्मा कॉमर्स का कोचिंग सेंटर खोलकर विद्यार्थियों को तालीम दे रहे हैं. उनके पढ़ाये 100 से अधिक विद्यार्थी सीए, सीएस बन चुके हैं. कई तो एमबीए की डिग्री लेकर नामी कंपनियों में काम भी कर रहे हैं. मौके पर शाखा अध्यक्ष विशाल पलसानिया, सचिव चंदन पटवारी, पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष विवेक लिल्हा आदि उपस्थित थे. मनीष शर्मा की इस उपलब्धि पर करणी सेना के प्रांतीय अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, धनबाद ज़िला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल,  विकाश खेमका, जॉनी शर्मा, अजय तायल, बजरंग अग्रवाल, सरायढेला शाखा अध्यक्ष प्रवीण केजरीवाल, अमर अत्रि, गौतम ओझा, दीपक शर्मा, अभिषेक अग्रवाल, जितेश सिंह, गौरव केशरी, खुशबू अग्रवाल, पलामी घोष, पूजा लाम्बा, विवेक पाल, विजय शर्मा, सुशील शर्मा, ललित झुनझुनवाला, गोविंद शर्मा आदि ने बधाई दी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-marwari-mahila-samitis-anand-mela-on-8th-and-9th-delhi-mumbai-will-have-stalls/">धनबाद

: मारवाड़ी महिला समिति का आनंद मेला 8 व 9 को, दिल्ली-मुंबई के लगेंगे स्टॉल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही