Search

 
 
 

धनबाद : पूर्व मध्य रेल भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के सदस्यों ने मनाया योग दिवस

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व मध्य रेल भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के सदस्यों ने 21 जून मंगलवार को धनबाद स्टेशन परिसर में योगाभ्यास किया. शुरुआत शपथ ग्रहण से की गई, जिसमें रेलवे परिवार के साथ समाज को योग के प्रति जागरूक किया गया. भारत स्काउट्स एंड गाइड्स पूर्व मध्य रेल जिला संघ धनबाद के कुल 70 सदस्यों ने योग किया और समाज को योगासन करने का संदेश भी दिया. सदस्यों ने जिला आयुक्त सह मुख्य कार्मिक अधिकारी जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया था. कहा गया कि योगासन शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति में भी सहायक माना जाता है. इसके पहले 19 और 20 जून को योग किया गया. कहा गया कि योग के लिए सही समय, जगह और कपड़ों का होना महत्वपूर्ण है. पूरे विश्व में21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. विगत कुछ सालों से योग को लेकर लोगों में काफी जागरुकता आई है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ddc-and-other-officials-practiced-yoga-at-golf-ground/">धनबाद

: डीडीसी व अन्य पदाधिकारियों ने गोल्फ ग्राउंड में किया योगाभ्यास [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही