Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: पीके रॉय कॉलेज में छात्र संगठन के सदस्यों ने किया हंगामा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज में मीटिंग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने घंटों हंगामा किया. प्राचार्य द्वारा रोके जाने पर दोनों संगठन के कार्यकर्ता उलझ गए. छात्र प्रतिनिधियों और कॉलेज प्रशासन के बीच तू-तू मैं-मैं की स्थिति बनी. कॉलेज परिसर में परीक्षा एवं कक्षाएं संचालित होने की वजह से प्राचार्य डॉ कौशल कुमार मीटिंग नहीं होने देने की बात पर अड़े रहे. दोनों छात्र संगठन एक-दूसरे से भी उलझे. स्थिति बिगड़ते देख कॉलेज प्रशासन ने सरायढेला थाना को मामले की जानकारी दी. थाने की ओर से तुरंत एक पीसीआर वैन कॉलेज भेजा गया. पुलिस, कॉलेज प्रशासन और छात्र प्रतिनिधियों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता के बाद मामला शांत हुआ. इसके बाद छात्र संगठन लौट गए. इस अवसर पर अभाविप की ओर से कॉलेज मंत्री किशोर कुमार झा और एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्णा के नेतृत्व में दोनों संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही