धनबाद: विकास कार्यों में अनियमितता के खिलाफ बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
Maithan : एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत के पंचायत सचिव, मुखिया और कंनिय अभियंता द्वारा पंचायत के विकास कार्यों में अनिनियमता बरतने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर 3 जून शनिवार को उप मुखिया पूनम देवी के नेतृत्व में वार्ड सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल एग्यारकुंड प्रखंड के बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार से मिला और ज्ञापन सौंपा. कहा कि बिना ग्रामसभा बुलाये लाभुक समिति का चयन कर विकास कार्यों में अनियमितता बरती गई है. मुखिया, पंचायत सचिव पर आरोप लगाते हुए वार्ड सदस्यों ने कहा कि मासिक बैठक के नाम पर कार्यकारिणी पंजी में सभी वार्ड सदस्यों से हस्ताक्षर कराया गया है. प्राक्कलन के अनुसार पूरा कार्य कराये बिना ही पूरी राशि की निकासी कर ली गई है. इन सभी कार्यो में घटिया किस्म की सामग्री का उपयोग किया गया है. वार्ड सदस्यों ने बीडीओ से इन अधूरे कार्यों को प्राक्कलन के अनुसार कार्य कराकर दोषियों खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उपमुखिया पुनम देवी के साथ मोना गोस्वामी, दीपक कुमार सिंह, मागाराम बाउरी, रवि बाउरी, रम्भा देवी और ताजेशकर शर्मा मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment