Search

 
 
 

धनबाद : रोहड़ाबांध अंबेडकर चौक के सौंदर्यीकरण के लिए हर्ल प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

 
Sindri : रोहड़ाबांध अंबेडकर चौक के सौंदर्यीकरण व मेट्रो सिटी की तरह विद्युत साज सज्जा को लेकर अंबेडकर पार्क विकास समिति और युवा अंबेडकर विचार मंच ने हर्ल सिंदरी के वरीय उपाध्यक्ष दिप्तेन राय से मुलाकात की. बुधन राम की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने हर्ल प्रबंधन को इससे संबंधित ज्ञापन सौंपा. बुधन राम ने बताया कि हर्ल प्रबंधन ने इस पर अपनी सहमति जताई है और सार्थक पहल करने की बात की है. लोजपा झारखंड प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष शैलेंद्र द्विवेदी व पतंजलि परिवार के उमाशंकर सिंह ने इस कदम की सराहना की है. प्रतिनिधिमंडल में शिवपूजन राम, राजेश पासवान, विजय अंबेडकर व रवींद्र प्रसाद शामिल थे. वहीं हर्ल सिंदरी के वरीय उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रबंधन इसपर विचार कर रहा है. कुछ शर्तों के साथ हर्ल सिंदरी प्रबंधन इसे साज सज्जा कर सौंदर्यीकरण कर सकता है. यह भी पढ़ें:  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-workshop-on-intellectual-property-management-at-csir-sipher/">धनबाद

: सीएसआईआर सिंफर में बौद्धिक संपदा प्रबंधन पर कार्यशाला [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही