धनबाद : लचर विद्युत आपूर्ति के खिलाफ कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन
Jharia : झरिया में कई दिनों से विद्युत समस्या के खिलाफ 3 जून को प्रतिनिधिमंडल कार्यपालक अभियंता मनीष चंद्र पूर्ति से मिला व मांग पत्र सौंपा. कार्यपालक अभियंता के माध्यम से महाप्रबंधक के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कोयरीबांध सतमुड़वा में एक अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की गई है. पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने कहा कि झरिया शहर में तकनीकी संसाधनों को चुस्त-दुरुस्त कर मुकम्मल बिजली दी जाए. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि उपभोक्ता अपने घर की क्षमता के अनुसार लोड बढ़ा लें ताकि क्षेत्र की बिजली आवश्यकता का आकलन हो सके. प्रतिनिधिमंडल में पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव, गणेश गुप्ता उर्फ कल्लू, गुप्ता रंजीत, गुप्ता मनोज, वर्मा अजय गुप्ता, पिंटू बर्मन, अजय शर्मा, छोटे लाल विश्वकर्मा, शंकर सोनी, विनोद साव, मोहम्मद इम्तियाज आदि थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment