Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बकाया वेतन के लिए मैनडेज कर्मियों ने किया सब स्टेशन का घेराव

Advertisement
Advertisement

धरना पर बैठे, भुगतान नहीं मिला तो अनिश्चितकालीन आंदोलन की दी चेतावनी

Nirsa : झारखंड बिजली वितरण 33/11/उपकेंद्र में काम करने वाले मानव दिवस (मैन डेज) कर्मचारियों ने मंगलवार 22 अगस्त को बकाया वेतन की मांग को लेकर निरसा गोपालगंज स्थित रामकनाली सब स्टेशन का घेराव किया व धरना पर बैठ गए. कर्मचारियों ने बताया कि रॉयल नामक नई कंपनी के अधीन वे कार्यरत हैं. जब से कंपनी आई है तब से उनके साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है. पांच महीने का बकाया है, मगर राशि दो महीने की भेजी जा रही है. कंपनी नेकिसी कर्मचारी को पांच महीने का तो किसी को मात्र पंद्रह दिन का वेतन दिया. अधिकारियों से शिकायत की गई तो उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कंपनी के पास जाने को कह रहे हैं. कंपनी कुछ सुनने की बजाय मामले को नजरअंदाज कर दे रही है. ऐसी स्थिति में उनके समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है. थक हारकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा. कर्मचारियों का कहना है कि अगर उन्हें पांच माह के वेतन का भुगतान नहीं मिला तो अनिश्चित कालीन धरना पर बैठ जाएंगे. आंदोलन में मुगमा, निरसा कलियासोल के सभी कर्मचारी शामिल हैं. समाचार लिखे जाने तक सभी धरना पर बैठे हुए थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही