Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: धनसार में मानसिक रूप से दिव्यांग छात्रा लापता

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनसार इड़स्ट्री कोलियरी मध्य विद्यालय के समीप के रहने वाले संजय राम की मानसिक रूप से दिव्यांग पुत्री निभा कुमारी सोमवार 3 अप्रैल को स्कूल से आने के बाद लापता हो गई. वह अपने के घर के समीप इंडस्ट्री कोलियरी मध्य विद्यालय के वर्ग आठ की छात्रा है. निभा का स्कूल बैग व चप्पल उसके घर के गेट के सामने पड़ा था. बच्ची की मां बबिता देवी का कहना है कि उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की. स्थानीय लोगों ने भी विद्यालय एवं उसके परिचय लोगों से जानकारी जुटाई. लेकिन कोई पता नहीं चला. वह स्कूल से सीधा घर आती है. बाहरी लोगों से कोई मतलब नहीं रखती है. पढ़ाई के साथ घर का काम भी करती है. झरिया थाना में लापता होने की लिखित सूचना दी गई है. हालांकि पुलिस का कोई अधिकारी पहल नहीं कर रहा है. निभा मानसिक रूप से दिव्यांग है. पिता संजय राम किसी काम से अपने गांव गए हैं. परिवार के सदस्यों ने उन्हें दूरभाष पर सूचना दे दी है. घटना के दूसरे दिन भी झरिया थाना की पुलिस ने कोई पहल नहीं की है, जिससे पीड़ित परिवार सदमे में है. बबीता देवी मंगलवार को धनबाद के एसएसपी कार्यालय पहुंची व अपनी दिव्यांग पुत्री का पता लगाने की गुहार लगाई है. बच्ची चार भाई बहन में दूसरे नंबर पर है. पीड़ित परिवार के साथ आसपास के भी लोग किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही