धनबाद : पारा @ 7, रिकॉर्ड न्यूनतम तापमान से “कोल्ड डे” की हालत
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिले में 19 जनवरी को सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. विगत दिन के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. हालांकि दिन का अधिकतम तापमान पिछले दिन की तरह 23 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा. न्यूनतम तापमान में रिकॉर्ड गिरावट और अधिकतम तापमान के रिकॉर्ड निम्नतम स्तर के आसपास बने रहने की वजह से जिले में "कोल्ड डे" की स्थिति बनी. दिन में धूप से भी राहत नहीं मिली तो दोपहर बाद से ही तापमान में गिरावट शुरू हो गई. शाम होते-होते कनकनी ने लोगों को परेशान करने लगी.

Leave a Comment