Search

धनबाद : धूप-छांव के बीच पारा 41 पर, उमस-गर्मी से परेशान रहे लोग

Dhanbad : मई महीने के आखिरी दिन धनबाद का अधिकतम तापमान फिर 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. दिन भर धूप-छांव के बीच उमस भरी गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया. मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का पूर्वानुमान किया है. अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बने रहने की संभावना जताई है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले चार-पांच दिनों तक धनबाद जिले का न्यूनतम तापमान 27-28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. अधिकतम व न्यूनतम तापमान में इजाफा होने से न दिन में चैन, न रात में राहत वाली स्थिति बनी रहेगी.

दोपहर में सड़कों पर कम दिखे राहगीर

तीखी धूप और भीषण गर्मी के बीच दोपहर में शहर की सड़क पर कम लोग निकले. सड़कों पर कर्फ्यू जैसी स्थिति रही. बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग बाहर निकल रहे हैं. बाहर निकलने वाले लोग धूप से बचाव के लिए छाता, गमछा, दुपट्टा, टोपी आदि का उपयोग करते देखे गए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-happiness-and-peace-resides-in-a-drug-free-family-dukhu-mahato/">धनबाद

: नशा मुक्त परिवार में रहती है खुशहाली व शांति- दुखु महतो [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//