Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बादलों की दस्तक के बीच पारा 43 डिग्री पर

Dhanbad : हल्के सफेद बादलों की दस्तक के बावजूद धनबाद जिले में भीषण गर्मी सिर चढ़कर बोल रही है. जिला का अधिकतम पारा जहां 43 और न्यूनतम पारा 28 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है तोवही अगले एक से दो दिनों में न्यूनतम पारा के 30-31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने के बाद शाम और रात को भी गर्मी लोगों को बेचैन करेगी. दिन में चल रही उष्ण लहर (लू) लोगों को अलग से परेशान कर रही है. रात की उमस भरी गर्मी में लोग पसीने से तरबतर हो जा रहे हैं.

  11 जून को धनबाद व संताल में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 11 जून को धनबाद और संतालपरगना के देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज में गर्जन के साथ वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. ऐसी स्थिति 13 जून तक बने रहने के आसार जताए जा रहे हैं.

  पावर कट बढ़ा रही समस्या

मौसम की मार झेल रहे लोगों को डीवीसी और जेबीवीएनएल की बिजली कटौती भी झुलसा रही है. प्रतिदिन दोपहर से देर रात तक डीवीसी विभिन्न कारणों से 7 से 8 घंटे की लोडशेडिंग कर रहा है. कम बिजली आपूर्ति की वजह से जिले के विभिन्न हिस्सों में पांच से छह घंटे बिजली कटौती की जा रही है. मिलाजुला कर 12 से 14 घंटे बिजली कटौती से लोग परेशान हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही