Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : 10 दिन में 9 डिग्री चढ़ा पारा, गर्मी ने बढ़ाई परेशानी

Dhanbad : धनबाद शहर और आसपास के क्षेत्रों में गर्मी अपना रूप दिखाने लगी है. तीखी धूप से तापमान लगातार बढ़ रहा है. पिछले दस दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है. 31 मार्च को धनबाद का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, 10 अप्रैल को बढ़कर 38 डिग्री पर पहुंच गया. दो दिन पहले इसका स्तर 39 डिग्री सेल्सियस था. वहीं सोमवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में अगले 4-5 दिनों में तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है. यानी अधिकतम तापमान बढ़कर 42-43 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25-27 सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना है. 14 अप्रैल को राज्य में फिर से आंशिक बादल दस्तक देंगे. हालांकि इससे तापमान पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-preparations-for-gurudas-chatterjee-martyrdom-day-celebrations-in-full-swing/">धनबाद

: गुरुदास चटर्जी शहादत दिवस समारोह की तैयारी जोरों पर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही