Search

 
 
 

धनबाद: ग्यारह हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आकर पारा शिक्षक की मौत

 

 परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, जनप्रतिनिधियों ने विभाग के प्रति जताया आक्रोश

Tundi : टुंडी प्रखंड के मनियाडीह थाना क्षेत्र के बरियारपुर निवासी जोंडरा पहाड़ी के पारा शिक्षक दिनेश मरांडी की मौत ग्यारह हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से हो गई. घटना के संबंध में बताया गया है कि पारा शिक्षक 26 जुलाई बुधवार को सुबह छह  बजे शौच के लिए जोरिया की तरफ जा रहे थे. तभी रास्ते पर पड़े टूटे तार की चपेट में आ गए. कुछ देर बाद उनका भाई भी शौच के लिए गया तो उन्होंने शव को देखा. सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम भेजने के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी की. इस दुखद घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वह अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गए. वह चार भाई हैं, जिनमें से बड़े भाई की मौत पहले ही हो चुकी है. सूचना मिलने पर पूर्व मुखिया रामेश्वर बास्की, जीतपुर मुखिया सह बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष इंद्रलाल बास्की, विश्वनाथ महतो, मंगल महतो, उप प्रमुख पति कनक गुप्ता, मुखिया पति जयप्रकाश दा समेत कई लोग पहुंचे व गहरी संवेदना प्रकट की. सभी ने बिजली विभाग की लापरवाही पर भी आक्रोश प्रकट किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही