Search

 
 
 

धनबाद : सिंदरी के शहरपुरा शिव मंदिर प्रांगण में किया मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन

 
दिल्ली के अमृत वाटिका में सिंदरी के मंदिरों की मिट्टी भी होगी शामिल - अरविंद Sindri : भाजपा सिंदरी नगर कमिटी ने बुधवार 13 सितंबर को शहरपुरा शिव मंदिर प्रांगण में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया. भाजपा नेताओं ने मंदिर प्रांगण से मिट्टी लेकर कलश में रखा. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक ने कहा कि भाजपा की ओर से अमर शहीदों की याद में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम शुरू किया गया है. जिन क्षेत्रों में शहीद सैनिकों का घर नहीं है, वहां मंदिरों से मिट्टी अमृत कलश में इकठ्ठा कर दिल्ली अमृत वाटिका में बन रहे स्मारक के लिए भेजी जाएगी. काह कि भाजपा कार्यकर्ता और भारत सरकार अमर शहीदों को उनके जन्मस्थान में जाकर सम्मानित कर रही है. कार्यक्रम में भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य राकेश तिवारी, ब्रजेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो, इंद्रमोहन सिंह, अरबिंद सिंह, नकुल सिंह, संजय महतो, मनीष सिन्हा, अमरेंद्र सिंह, रामजी सिंह, सुनील शर्मा, पवन ओझा, कुमार राजेश, गणेश सिंह, ईश्वर यादव, धीरज झा, सपन मंडल, रंजना शर्मा, अनिमा सिंह उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-congressmen-of-nirsa-happy-when-ajay-dubey-was-made-dhanbad-lok-sabha-convenor/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : अजय दुबे को धनबाद लोकसभा संयोजक बनाये जाने पर निरसा के कांग्रेसियों में खुशी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही