Search

 
 
 

धनबाद : यूजी में तीसरे चरण के नामांकन के लिए 10 अक्टूबर को जारी होगी मेरिट लिस्ट

 
Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-lifetime-achievement-award-to-social-worker-prajwal-bhattacharya/">(Dhanbad)

में नई शिक्षा नीति (एनईपी) के अंतर्गत यूजी के नियमित व वोकेशनल कोर्सेज में नामांकन वास्ते आवेदन फॉर्म भरने के लिए अब कुछ ही घंटे का समय बचा है. 6 अक्टूबर की रात 12 बजे चांसलर पोर्टल बंद हो जाएगा. यूजी के नियमित व वोकेशनल कोर्सेस में बची हुई सीटों के लिए तीसरी बार 28 सितंबर को चांसलर पोर्टल खोला गया था. विद्यार्थियों को निर्देश दिया गया था कि यह नामांकन के लिए आवेदन का अंतिम अवसर है. यूजी में नामांकन के तीसरे चरण के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट 10 अक्टूबर को जारी होगी. 11 से 18 अक्टूबर तक मेरिट लिस्ट में चयनित छात्रों का संबंधित कॉलेजों में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा. कॉलेजों में नामांकित विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन 17 से 20 अक्टूबर तक कराया जाएगा. यह जानकारी एडमिशन सेल की चेयरपर्सन डॉ. नविता गुप्ता ने दी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-children-suffering-from-cerebral-palsy-need-more-love-than-treatment-akhlaq/">धनबाद

: सेरेब्रल पाल्सी से ग्रसित बच्चों को इलाज से ज्यादा प्यार की जरूरत- अखलाक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही