Search

 
 
 

धनबाद: मेधावी व निर्धन छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए मिलेगी सहायता : बीडीओ

 

मैट्रिक व इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र हुए सम्मानित

Govindpur:  प्लस टू हाई स्कूल नगरकियारी में शनिवार 24 जून को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मैट्रिक और इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले केशर रजवार, कुमकुम कुमारी, अंजुम परवीन, दीपलक्ष्मी भारती, विशाल कुमार मंडल, राकेश गोस्वामी, राहुल रजवार, धीरज महतो, संतोष रजवार, नारायण साव, प्रेम कुमार, कैलाश रजक, संजय टूडू, दिनेश टुडू, विष्णु रजवार, लक्ष्मण महतो, तरन्नुम प्रवीण, तनु रजक, खुशी दास व राजू महतो को सम्मानित किया गया. इसके अलावा स्थानांतरित शिक्षक संतोष कुमार सिंह को विदाई दी गई एवं नए शिक्षकों पंकज कुमार सिंह, मनेंद्र कुमार पासवान, सीता कुमारी सिन्हा, प्रशांत दीक्षित एवं मनजीत कुमार कसेरा को भी सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए बीडीओ संतोष कुमार ने कहा कि प्रखंड के मेधावी एवं निर्धन विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए हर संभव सहायता दी जाएगी. तकनीकी पढ़ाई में आर्थिक समस्या आड़े नहीं आएगी. ऐसे विद्यार्थियों को सरकारी व गैर सरकारी दोनों स्तरों से सहायता कराई जाएगी. जिप सदस्य नाजिश रहमानी एवं मुखिया रेणु देवी ने विद्यालय के विकास में पूरी सहायता देने का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि डीएमएफटी फंड से विद्यालय का कायाकल्प होगा. प्राचार्य डॉ मीरा सिंह ने स्वागत भाषण दिया तथा शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला. समारोह की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष सीताराम कुंभकार ने की व धन्यवाद ज्ञापन विनय कुमार चौबे ने किया. मौके पर सुधीर महतो, झामुमो नेता एजाज अहमद, माथुर अंसारी, प्रद्युत लायक, मुकेश कुमार दास, ऋषिकेश रजवार, अब्दुल रहीम अंसारी, मंजू रजक समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं दर्जनों अभिभावक मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही